यूथ हॉस्टल्स ने बच्चों को जंगल ट्रैकिंग कराई
Nov 21 2024
ग्वालियर। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन की ग्वालियर यूनिट द्वारा तपोवन ट्रैकिंग कार्यक्रम की श्रृंखला में स्कूल के बच्चों को जंगल ट्रैकिंग कराई गई।
सचिव रामनारायण मिश्रा ने बताया कि 6 दिन में लगभग 625 विद्यार्थियों को अलग-अलग व विभिन्न रास्तो से तपोवन ट्रैकिंग कराई गई। 6 किलोमीटर के ट्रैक में कार्यक्रम संयोजक संगठन सचिव सुनील सोनी ने एक नए रास्ते से ट्रैक करवाया जो एक खड़ी चढ़ाई के रूप में था। उस पर ट्रैकिंग करना एक शानदार अनुभव रहा। रास्ते भर बच्चे कई तरह के गाने गाते हुए मस्ती के साथ ट्रैक का आनंद लेते रहे।
राज्य उपाध्यक्ष रामनारायण मिश्रा और कोषाध्यक्ष गौरव सिंघल ने कार्यक्रम की शुरुआत में यूथ हॉस्टल्स की गतिविधियों का परिचय और ट्रैकिंग कार्यक्रम में ली जाने वाली सावधानियों के विषय में बच्चों को जानकारी प्रदान की। ट्रेकिंग के दौरान विद्यार्थियों द्वारा पक्षियों के लिए नियत स्थान पर दाना डाला गया और सकारों में पानी भी भरा गया। जंगल की कटीली झाडिय़ां के बीच सभी विद्यार्थी पंक्तिबद्ध होकर पशु पक्षियों को निहारते हुए ऊंचे नीचे पथरीले रास्ते पर चलते हुए ट्रैकिंग का आनंद लेते रहे।
कार्यक्रम में यूथ हॉस्टल्स के शैलेंद्र माहौर, बादल मजूमदार, अजय गुप्ता, सुनील राय और भूपेंद्र सिंह चौहान के साथ स्कूल की टीचर व स्पोट्स टीचर ने भी सहयोग प्रदान किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









