किले की चट्टानों पर गल्र्स कैडेट्स ने की रॉक क्लाइंबिंग

Nov 21 2024

ग्वालियर। उरवाई गेट स्थित ग्वालियर किले की चट्टान पर 3 एमपी गल्र्स बटालियन की ओर से आयोजित किए जा रहे रॉक क्लाइंबिंग कैंप में 9 राज्यों से आईं गल्र्स कैडेट्स ने रॉक क्लाइंबिंग की। 
इस दौरान एक्सपर्ट गुरमोहन सिंह ने कहा कि रॉक पर चढ़ते समय अपना वजन आगे की तरफ रखें, इससे आपको चढऩे में आसानी होगी। साथ ही कोशिश करें कि आपका घुटना ज्यादा रॉक से न टकराए। उन्होंने कैडेट्स की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। 
इसके बाद ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर केडीएस झाला ने कैंप का निरीक्षण किया और रॉक क्लाइंबिंग का प्रथम पुरस्कार नॉर्थ ईस्ट, द्वितीय पुरस्कार उड़ीसा तथा तृतीय पुरस्कार महाराष्ट्र को दिया। 
इस अवसर पर कमान अधिकारी कर्नल सुखविंदर सिंह, डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल जीएस मुस्तफा, सूबेदार मेजर अमर सिंह बलराज सिंह, जीसीआई कमलजीत कौर, नायक पवन कुमार, दीपक सिंह, हवलदार सूर्यकांत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अगली रॉक क्लाइंबिंग किले पर रविवार को
 रॉक फायर एडवेंचर क्लब द्वारा रविवार 24 नवंबर को ग्वालियर किले की तलहटी में सुबह 7 बजे से रॉक क्लाइंबिंग व रैपलिंग करवाई जायेगी। क्लब के आयोजन सचिव विशाल गुप्ता ने बताया कि काफ़ी लम्बे समय के इंतज़ार के बाद अब इस सर्दी में फिर शुरू होगी साहसिक गतिविधियाँ जिसमें सबसे पहले शामिल है रॉक क्लाइम्बिंग, इस साहसिक गतिविधि में ग्वालियर शहर और आस पास के जिले के लोग भी भाग ले सकते हैं, इसमें 5 साल से 60 साल तक की उमर के प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं।