एडिशनल एसपी ने किया आर्म रैसलरों का सम्मान
Nov 21 2024
ग्वालियर। ग्वालियर आर्म रैसलिंग वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में जिला स्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में लगभग 250 खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस दौरान पुरुष वर्ग, दिव्यांग वर्ग, महिला वर्ग, जूनियर वर्ग, सब जूनियर वर्ग में जमकर मुकाबले हुए। संस्था के अध्यक्ष डॉ. केशव पांडे ने बताया कि सभी विजेता खिलाड़ी 15 दिसंबर को इंदौर में होने वाली राज्य स्तरीय पंजा कुश्ती प्रतियोगिता में होंगे। प्रतियोगिता का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मी शर्मा एवं वल्र्ड चैंपियन मनीष कुमार ने किया। वहीं प्रतियोगिता का समापन ग्वालियर के एडिशनल एसपी निरंजन शर्मा ने किया एवं विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कार वितरण भी किया। संस्था के डॉ. आदित्य भदौरिया, योगेंद्र सिंह, हर्ष ओबेरॉय, दीपक जामौर एवं आशीष ओबेरॉय उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









