रात्रि बाजार हो सुरक्षित व आम नागरिक हो भयमुक्त,ठेला-गुमटी बंद नहीं
Nov 20 2024
ग्वालियर। शहर में आए दिन बढ़ रही अपराधिक गतिविधियों, गनकल्चर, अवैध मादक पदार्थों की बिक्री और जुए-सट्टों के अड्डों पर शिकंजा कसने के लिए जिला प्रशासन ने शहर के 20 इलाकों में 100 से ज्यादा ऐसे स्थानों को चिन्हित किया है जहां नशाखोरी के कारण माहौल खराब हो रहा है। खुलेआम होने वाली नशाखोरी आम बाजारो और सार्वजनिक जगह को प्रभावित न कर सके इसलिए इन नशाखोरी के अड्डों पर आज से आकस्मिक घर पकड़ और मॉनिटरिंग की शुरुआत की जाएगी। वहीं गुमटी-ठेलो को रात 9 बजे से पहले बंद करने के आदेश अफवाह निकले जिसका असर गत रात को बाजारों देखा गया।
सोमवार को प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने जिले में बढ़ रही अपराधी गतिविधियों और हादसों पर तत्काल नियंत्रण लाने के लिए शहर में सामाजिक तत्वों और नशे के अड्डों पर शिकंजा कसने के आदेश अधिकारियों को दिए, जिसके बाद पुलिस, नगर निगम ने मिलकर सामाजिक गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए प्लान तैयार किया है जिसमें उन सभी जगह पर छापे मार कार्रवाई की जाएगी जहां से अपराधिक गतिविधियों की संभावनाएं ज्यादा है। इसके साथ ही ढाबे, होटल और लॉज भी इसी दायरे में आएंगे जहां लगातार मॉनिटरिंग और आकस्मिक करवाई की जाएगी।
प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने बैठक में नशे के ठिकानों पर लगाम लगाने के दिए आदेशों के साथ ही अधिकारियों से बैठक में कहा कि, आम जनता के लिए बाजार सुरक्षित होना चाहिए। जरूरतमंद और कामकाजी लोग भी देर रात तक बाजार जाते हैं या घर वापस आते हैं, तो उनमें किसी प्रकार का भय ना रहे ऐसे प्रयास होने चाहिए। क्योंकि बीते कुछ दिनों में गोलीकांड, नशाखोरी, दबंगई, गैंगवार के चलते रात के समय बाजार असुरक्षित हो जाते हैं जिस कारण कामकाजी और जरूरतमंद लोग भी बाहर निकलने से परहेज करते हैं।
यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शहर में बनाए गए 10 से ज्यादा हॉकर्स जोन वर्तमान में नशे के अड्डे के रूप में इस्तेमाल किया जा रहे हैं। इसकी मुख्य वजह यह है कि, तमाम कोशिशों के बावजूद भी नगर निगम, पुलिस बल सहित जिला प्रशासन इन हॉकर्स जोन में सब्जी फल ठेले वालों को शिफ्ट करने में असफल रहे हैं। वहीं शहर में मौजूद मीट मार्केट के कारण सडक़ों पर ही अहाता और बीयर बार का दृश्य देखा जाता है, ग्वालियर थाने अंतर्गत लघेड़ी मछली मार्केट में तमाम कारवाइयां और प्रतिबंध लगाए गए, मुख्यमंत्री के आदेश के बाद सख्ती की गई। लेकिन जिला प्रशासन के तमाम प्रयास यहां विफल रहे।
बहोड़ापुर और जनकगंज नशे के अड्डों का हॉटस्पॉट
प्रशासन के द्वारा शहर के मुख्य 20 इलाकों में जारी किए गए ठिकानों की सूची में बहोड़ापुर और जनकगंज क्षेत्र में सबसे ज्यादा नशे के ठिकानों को चिन्हित किया गया है। जिसमें बहोड़ापुर में 14 तो जनकगंज में 10 ऐसे ठिकाने हैं जहां सार्वजनिक रूप से नशा खोरी की जाती है। इसके अलावा कोतवाली, तिघरा, कंपू, इंदरगंज, गोले का मंदिर, जनकगंज, विश्वविद्यालय, थाटीपुर, मुरार, सिरोल, झांसी रोड, गिरवी, माधवगंज, ग्वालियर, हजीरा, सिरौल, महाराजपुर, पुरानी छावनी और पढ़ाव के इलाकों में नशे के ठिकाने रडार पर हैं
इस बारे में एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा कि थाना स्तर पर ऐसे पॉइंट मार्क किए गए है, जहां हर रोज नशेड़ी जुटकर शराबखोरी करते हैं। इन पॉइंट्स पर रोजाना चेकिंग की जाएगी। जो भी नशा करते मिलेगा उस घर तथा संबंधित दुकानदार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिन स्थानों पर लाइट्स, सीसीटीवी की आवश्यकता उसकी भी व्यवस्था करवाएंगे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









