देश की धरोहर को संजोकर रखे युवा

Nov 20 2024

ग्वालियर। युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र ग्वालियर एवं गृह मंत्रालय द्वारा प्रायोजित कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम वतन को जानो के द्वितीय दिवस के अवसर पर प्रथम सत्र में अतिथि वक्त के रूप में धर्मेंद्र ख्याति सेंगर (मोटिवेशनल स्पीकर) ने युवाओं को मार्गदर्शन करते हुए करियर के बारे में मार्गदर्शन पर प्रदान किया एवं गतिविधियों के माध्यम से मार्गदर्शन किया साथ ही विकसित भारत 2047 में युवाओं की भूमिका के बारे में विस्तृत चर्चा की गई।
उनके साथ ही द्वितीय सत्र में देवेंद्र कुमार बाथरी केंद्रीय संचार ब्यूरो से क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी ग्वालियर उपस्थित रहे। उन्होंने राज्य एवं केंद्र की शासकीय योजनाओं के बारे में बताया एवं केंद्रीय संचार ब्यूरो सहायक विनोद सोनी द्वारा सरकार की योजनाओं व विकसित भारत से संबंधित बुक लेट वितरण की। इनके साथ डॉ. मनोज अवस्थी माधव महाविद्यालय ने भारत के इतिहास एवं धरोहर के बारे में चर्चा की साथ ही बताया कि हमारे भारत की संस्कृति प्राचीन समय से ही समृद्ध और विकसित है हमें बस उसको संजो कर रखना है हमारी कला ही हमारी पहचान है। 
डॉ. संतोष शर्मा प्राध्यापक शासकीय माधव महाविद्यालय ने स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में विचार प्रस्तुत किए उन्होंने बताया कि देश की आजादी में सभी धर्मों के लोगों ने प्राणों आहुति दी है। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी नेहा जादौन ने आभार व्यक्त किया।
 इस दौरान सौरभ श्रीवास्तव, आशुतोष साहू, तुषार वर्मा, अरविंद कुशवाह, शुभांकुर अगरैया, कौशल शर्मा, सोनू खटिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीष कुमार द्वारा किया गया।