हिंदू महासभा ने 197 दीपक जलाकर वीरांगना लोक की मांग की

Nov 20 2024

ग्वालियर। अखिल भारत हिंदू महासभा जिला ग्वालियर द्वारा महारानी लक्ष्मीबाई की 197जयंती के अवसर पर लक्ष्मीबाई की समाधि पर हिंदू महासभा के डॉ, जयवीर भारद्वाज, रामबाबू सेन, श्रीमती अर्चना सिंह चौहान, राहुल गुप्ता के नेतृत्व में समाधि स्थल पर वीरांगना लोक की मांग को लेकर 197 दीपक जलाएं। 
हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि महारानी लक्ष्मीबाई के 197वां जन्म दिवस है लेकिन इस जन्मदिवस पर उनकी समाधि स्थल और उनकी प्रतिमा स्थल पर अंधकार छाया हुआ है। रात्रि 7 बजे वीरांगना लक्ष्मीबाई का स्मारक बंद कर दिया गया। इसकी हिंदू महासभा ने कटु शब्दों में निंदा करती है। हिंदू महासभा ने आज उनकी समाधि स्थल पर 197 दीपक जलाकर वीरागना लोक की मांग की है।
दीपक जलाने वालों में अर्चना सिंह चौहान अंशिका चौहान, सुधा पाल, मंजू मिश्रा, अंजू दीक्षित, रेनू शर्मा,  डॉ जयवीर भारद्वाज, रामबाबू सेन, बंटी गुर्जर, धर्मेंद्र बरेलिया, राहुल गुप्ता जीतू प्रजापति, रोहित सिंह जाटव, नंदू प्रजापति आदि उपस्थित थे।