पातल भाजी के साथ वार्षिक उत्सव का समापन

Nov 19 2024

ग्वालियर। जनकगंज स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर में वार्षिक उत्सव मनाया जा रहा था। उत्सव का समापन पातलभाजी भंडारे के साथ हुआ। जिसमें करीब 6000 से अधिक भक्तों ने पातालभाजी प्रसाद ग्रहण किया। इसमें रोटी, दाल, चावल, पातल भाजी, सलाद, अचार का भोग भगवान को लगाया गया। जिसमें 250 किलो हलुआ का भोग प्रमुख होता है।
मंदिर के व्यवस्थापक संजय लव्हाटे ने बताया है कि सुबह भगवान लक्ष्मी नारायण का 11 किलो दूध से अभिषेक कर शृंगार किया गया। शाम को भगवान की महाप्रसादी का आयोजन किया गया। इस महाप्रसादी को महाराष्ट्रीयन समाज के भक्तों द्वारा मिट्टी की भट्टी पर बनाई गई है। शाम को भगवान को भोग लगाकर 250 किलो हलुआ और पातल भाजी का भोग लगाकर प्रसाद भक्तों को वितरित किया।