कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
Nov 19 2024
ग्वालियर। युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय भारत सरकार के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र ग्वालियर के तत्वाधान में आयोजित 6 दिवसीय कश्मीरी युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम वतन को जानो लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान में कार्यक्रम का शुभारंभ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गेश कुंअर सिंह, विशिष्ट अतिथि डिप्टी कमिश्नर श्रीमती वंदना गंगल, डीएसपी संतोष पटेल एवं राज्य निदेशक राकेश सिंह तोमर उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश सिंह तोमर (वाइस चांसलर) अमेटी यूनिवर्सिटी ग्वालियर, नेहरू युवा केंद्र के सौरव श्रीवास्तव एवं आशुतोष साहू के उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वागत भाषण श्रीमती नेहा जादौन जिला युवा अधिकारी ग्वालियर के द्वारा दिया गया।
कार्यक्रम में कश्मीर के 6 जिलों के 132 सदस्य युवाओं ने भाग लिया है। कश्मीर के 6 जिलों में अनंतनाग, पुलवामा, श्रीनगर, बडग़ांव, बारामुला, कुपवाड़ा के 18 से 22 आयु वर्ग के युवा प्रतिभागिता कर रहे है।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दुर्गेश ने कहा कि मैं कश्मीर तो नहीं गई हूं लेकिन कश्मीर के बारे में पढ़ा है और कश्मीर बहुत ही खूबसूरत जगह है यह भारत के महत्वपूर्ण स्थान में से एक है जहां से यह युवा ग्वालियर आए है मैं उनसे यह कहूंगी आप सब ग्वालियर धरा का भ्रमण करें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे राजेश सिंह तोमर ने कहा की भारत जिसे युवाओं का देश कहते है एवं युवाओं की राष्ट्र निर्माण में महती भूमिका रहती है।
विशिष्ट अतिथि डीएसपी संतोष पटेल ने कहा कि में एक गांव से से आता हूं और भारत गांव का देश है आप सब लोग अपने गांव के प्रति अधिक लगाव रखें तभी आप अपने देश को समृद्धशाली बना पाएंगे।
नेहरू युवा केंद्र के ओएसडी राकेश सिंह तोमर ने इस कार्यक्रम की महत्वता को एक भारत श्रेष्ठ भारत के साथ जोड़ा एवं माय भारत के बारे चर्चा की। कार्यकम का संचालन मनीष कुमार के द्वारा किया गया।
इस दौरान नेहरू युवा केंद्र ग्वालियर युवा स्वयंसेवक कौशल शर्मा, शुभांकर, अरविंद,सोनू, शिवम, निखिल, दीपक, जसवंत सहित लेखपाल एवं कार्यक्रम सहायक तुषार वर्मा उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









