लिवइन में रह रहे युवक ने मां-बेटी पर की फायरिंग, मां की मौत बेटी घायल
Nov 18 2024
ग्वालियर। पिछले एक साल से आदिवासी युवती के साथ लिवइन मे रह रहे एक युवक ने मां-बेटी पर कट्टे से फायर ठोक दिया। गोली लगते ही मां की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वही बेटी गंभीर रूप से घायल है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मोहना थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र स्थित दोरार गांव में मीराबाई उम्र 65 साल व उनकी बेटी रज्जो बाई उम्र 35 साल रहती थी। पिछले डेढ़ साल पहले बेटी रज्जो बाई की मुलाकात विष्णु शर्मा निवासी खेरिया जौरा मुरैना से हो गयी थी। कुछ समय तक युवक का प्रेम प्रसंग का मामला चलता रहा और बाद में युवक रज्जो बाई के साथ लिवइन में रहने लगा।
सोमवार सुबह तडक़े किसी बात को लेकर युवक का रज्जो बाई से विवाद हो गया। तैश में आकर आरोपी युवक ने 315 बोर के कट्टे से घर के बाहर आंगन में सो रही रज्जो बाई व उसकी मां मीरा बाई पर गोली चला दी। जिसमे मीराबाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही गोली लगने से रज्जो बाई की हालत भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने घायल महिला को अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वही पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
इस बारे में टीआई मोहना रशीद खान का कहना है कि सुबह के समय आरोपी युवक ने मां बेटी को गोली मारी थी। जिसमे मां की मौत हो चुकी है बेटी घायल है। जिसका उपचार जारी है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









