नम आंखों से दी गौरव महाराज को अंतिम विदाई
Nov 18 2024
ग्वालियर। बालाजी दरबार मैना वाली गली के महंत गौरव महाराज की पार्थिव देह पंचतत्व में विलीन हो गई। गत रोज अचानक हृदयगति रुकने से उनका निधन हो गया था। उनकी अंतिम यात्रा निज निवास बालाजी दरबार मैनावाली गली दालबाजार से लक्ष्मीगंज मुतिधाम पहुंची। गौरव महाराज को अंतिम विदाई देने हजारों की संख्या में उनके प्रति आस्था रखने वालों की भीड़ उनके निवास पर एकत्रित हुई।
अंतिम यात्रा में गौरव महाराज की पार्थिव देह को फूलों से सजी गाड़ी पर रखा गया। मैनावाली गली से लेकर लक्ष्मीगंज मुतिधाम तक के सडक़ मार्ग पर भी बड़ी संया में खडे लोगों ने महाराज को पुष्पांजलि अर्पित की। अंतिम यात्रा में शहर के अनेक सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संगठन और उनसे जुड़े लोग और संत महंत बड़ी संया में उपस्थित थे।
गौरव महाराज के निधन पर शोक व्यत करने वालों में भाजपा नेता प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदा शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी, जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, रामेश्वर भदौरिया, राजू सेंगर, दीपक शर्मा, दारा सिंह सेंगर, डॉ कुलदीप चतुर्वेदी, चेतन मंडलोई, बृजमोहन शर्मा, योगेंद्र सिंह तोमर, हरिओम झा, शिव सिंह यादव, नवीन चौधरी, अखिलेश शर्मा आदि शामिल है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









