संत दादाजी महाराज का 110वां जन्म महोत्सवमनाया गया
Nov 17 2024
ग्वालियर। दादाजी धाम धर्मपुरी मंदिर में सद्गुरु संत दादाजी महाराज का 110वां जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर समिति के राजेश गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि दादाजी धाम धर्मपुरी मंदिर के संस्थापक एवं संत दादाजी महाराज का 110वां जन्म उत्सव प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा को मनाया गया। इस अवसर पर प्रात: 8:30 बजे सभी भक्तों ने संत रामेश्वरानंद महाराज के पावन सानिध्य में संत दादा महाराज का चंदन तिलक लगाकर पूजन किया एवं आरती की।
संत रामेश्वरानंद महाराज ने सद्गुरु महिमा पर प्रवचन किए। भक्तों ने सद्गुरु महिमा के भजन गाए, भजनों पर सभी भक्तों ने नृत्य किया। केक एवं पेड़े का भोग अर्पित कर सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।
इस अवसर पर सभी भक्तों को अन्नकूट प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर दयाल दास, वासुदेव, सुशील भूरानी, राजेश गर्ग, अनिल चौहान, धीरज नागरानी, महेश आर्य, राधा कृष्ण कारड़ा, अनिल चौहान आदि उपस्थित थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









