नरेंद्र सिंह ने देखी व्यवस्था,भागवत कथा 18 नवंबर से

Nov 17 2024

ग्वालियर। संत कनकेश्वरी देवी के मुखारविंद से रामलीला मैदान मुरार में सोमवार 18 नवंबर से नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में कथा के मुख्य यजमान विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर ने भागवत कथा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। 
तोमर ने कथा स्थल पर आने वाली धर्मप्रेमी जनता के लिए समुचित बैठक व्यवस्था, स्व‘छता एवं पेयजल व्यवस्था बनाए रखने के लिए संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि नरेंद्र सिंह तोमर के प्रयास से ग्वालियर अंचल में कनकेश्वरी देवी की यह 15वीं कथा है। इस दौरान सभापति मनोज तोमर, निगमायुक्त अमन वैष्णव, महेश मुदगल, अशोक जैन, देवेश शर्मा, रामबाबू कटारे, अशोक जादौन आदि मौजूद रहे।