कैलामैया के दरबार में छम-छम नाचे बजरंगी

Nov 17 2024

ग्वालियर। महलगांव स्थित करौली मैया एवं कुंवरबाबा के सानिध्य में आयोजित हुए नवकुंडीय श्रीराम महायज्ञ एवं श्रीमद्भागवत कथा के समापन अवसर पर गत रात्रि भतों के लिए बजरंगबली के नृत्य का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कलाकार राम उपाध्याय ने बजरंगबली के स्वरूप में एक से बढक़र एक प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं का मनमोह लिया। इस दौरान राधा-कृष्ण की भी सुंदर झांकी सजी एवं शिव-पार्वती के नृत्य ने श्रद्धालुओं को आनंदित कर दिया। महामंडलेश्वर कपिल मुनि महाराज ने कलाकारों की कला की सराहना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।