मंत्री के काफिले पर हमला कर पीएसओ से लूटी गई पिस्टल, चारों आरोपी पकड़े पिस्टल बरामद
Nov 16 2024
ग्वालियर। गत रात यूपी के मंत्री के चक्काजाम में फंसने के बाद उनके काफिले पर अटैक करने वाले चारों आरोपियों को पुलिस ने सुबह होने से पहले पकड़ लाई। इन चारों के खिलाफ पुलिस ने लूट का मामला दर्ज किया है। मंत्री के पीएसओ से लूटी गई पिस्टल पुलिस पहले ही बरामद कर चुकी है। यूपी के मंत्री से अभद्रता और पीएसओ की मारपीट कर पिस्टल लूटने वाले चारों आरोपी बिलौआ थाना पुलिस ने पकड़ लिए हैं। पकड़े गए आरोपियों में मामा-भांजा सहित मामा के दो साथी है।
जौरासी घाटी पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री मनोहर लाल मन्नू के साथ गत रात चार बदमाशों ने अभद्रता कर पीएसओ की मारपीट कर पिस्टल लूटी थी। मामला दर्ज कर पुलिस ने कुछ ही घंटों में चारों आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस अब पकड़े गए हमलावरों से पूछताछ कर रही है।
बिलौआ थाना क्षेत्र के जौरासी घाटी पर गत रात आगरा से ललितपुर जा रहे उत्तर प्रदेश के श्रम व रोजगार मंत्री मनोहर लाल का काफिला जाम में फंस गया। मंत्री का पायलट वाहन आगे निकाल ले गया और ग्वालियर पुलिस का फालो वाहन पीछे रह गया। इसी बीच एक बाइक सवार मंत्री की कार के सामने आ गया।
मंत्री के पीएसओ सर्वेश सिंह ने कार से उतरकर उसे हटाने की कोशिश की तो वह उनसे उलझ गया। इस पर पीएसओ ने उसे चांटा जड़ दिया। चांटा मारने से बाइक सवार बंटी यादव बौखला गया और उसने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया।
पांच मिनट में उसके साथी वहां आ गए और उन्होंने मंत्री के पीएसओ पर हमला बोल दिया। उससे मारपीट करने लगे तो मंत्री का अर्दली राकेश कुमार, पीएसओ को बचाने कार से बाहर आया। हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। पीएसओ ने हमलावरों को भगाने के लिए अपनी पिस्टल निकाली तो हमलावरों ने पिस्टल छीन ली।
घटना की सूचना मिलने पर आईजी अरविंद सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी व एसपी धर्मवीर सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे और हालात संभालते हुए मंत्री मनोहर लाल के काफिले को जाम से निकलवाया।
मंत्री पर हमला करने वाले चारों मुख्य हमलावर बंटी यादव का नाम सामने आने के बाद बिलौआ थाना पुलिस सहित अन्य थानों के फोर्स ने तत्काल दबिश देकर बंटी और उसके साथियों को पकड़ लिया है। बंटी के पास से लूटी गई पिस्टल बरामद हो गई है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान बंटी कमरिया, कप्तान कमरिया, भोला कमरिया और भूपेन्द्र कमरिया के रूप में हुई है। बंटी के बारे में पता चला है कि वह बस ड्राइवर है। पुलिस ने एक हमलावरों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट, लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
मामला गंभीर था। जाम में तमाम गाडिय़ां फंसी हुई थीं। पुलिस अफसरों तक के वाहनों का निकलना संभव नहीं था तो एसपी धर्मवीर सिंह पुलिस गाड़ी छोडक़र एक राहगीर से लिफ्ट मांग उसकी बाइक पर सवार होकर थाने पर पहुंचे और थाने से तभी निकले जब चारों आरोपियों को दाखिल-ए-हवालात कर दिया गया।
एसपी धर्मवीर सिंह ने कहा चारों आरोपियों से पूछताछ उनकी गिरफ्तारी के बाद से लगातार जारी है। पुलिस हर एंगल से मामले को एक्सप्लोर कर रही है। उन्होंने कहा, अभी इस मामले में चार लोगों की ही संलिप्तता नजर आई है। चारों हमारे पास है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









