छह दिवसीय कश्मीर युवा आदान-प्रदान कार्यक्रम 18 से
Nov 16 2024
ग्वालियर। नेहरु युवा केन्द्र ग्वालियर (युवा कार्यकम खेल मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा गृह मंत्रालय भारत सरकार के सहयोग से छह दिवसीय आयोजित चौथे कश्मीर युवा आदान प्रदान कार्यक्रम के तहत वतन को जानो कार्यक्रम में कश्मीरी युवाओं का दल 18 से 23 नवंबर 2024 तक ग्वालियर में प्रतिभागिता करेगा। कार्यक्रम का आयोजन एवं प्रतिभागियों की भोजन एवं आवासीय व्यवस्था लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान (एलएनआईपीई) में गई है।
जिला युवा अधिकारी श्रीमती नेहा जादौन ने बताया गया कि ग्वालियर में आयोजित हो रहे चौथे कश्मीर युवा आदान प्रदान कार्यक्रम में कश्मीर के कुल छह जिले जिनमें श्रीनगर, बडग़ाम, अनंतनाग, पुलवामा, कुपवाड़ा और बारामुला से 18 से 22 आयु वर्ग के 132 युवक युवतियां प्रतिभागिता हेतु ग्वालियर आ रहे है।
एक भारत श्रेष्ट भारत के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में ग्वालियर एवं मध्यप्रदेश की संस्कृति विरासत एवं खानपान, रहन सहन को समझने और कश्मीरी संस्कृति के संबंध में प्रतिभागियों द्वारा गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रम में कश्मीर युवाओं के अनुभव साझा करना और उनके विकास के लिए अपेक्षाऐं, सशक्तिकरण और राष्ट्र निर्माण में भाग लेने के लिए आगे बढने के बारें में विभिन्न प्रकार के सत्र आयोजित किए जायेगें। कार्यक्रम में कश्मीरी युवाओ को ग्वालियर के प्रमुख पर्यटन स्थल जैसे ग्वालियर फोर्ट, तानसेन मकबरा, सूर्य मन्दिर आदि का भ्रमण कराया जाएगा, इसके साथ ही उक्त कार्यक्रम के दौरान रात्रि में सांस्कृतिक संध्या में कश्मीर की संस्कृति से रुबरु कराने के लिए विभिन्न विधाओ के माध्यम से प्रर्दशन किया जायेगा साथ ही फूड फेस्टीवल और लोकल प्रोडक्ट की प्रदर्शनी भी कार्यक्रम स्थल पर लगायी जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









