पदमा विद्यालय में लगे शिविर में आधार अपडेट हुए

Nov 16 2024

ग्वालियर। कलेक्टर रुचिका चौहान के निर्देश पर स्कूली बच्चों के आधार बनाने एवं अपडेट करने के लिए स्कूलों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। अभियान के तहत शनिवार को शहर के पदमा कन्या हायर सेकेन्ड्री स्कूल में बच्चों के आधार कार्ड अपडेट करने तथा नएं आधार कार्ड बनाने का शिविर लगाया गया जिसमे बड़ी संख्या में छात्राओं ने अपने आधार कार्ड अपडेट कराए, तथा नए आधार कार्ड बनवाये।
इस दौरान कई बच्चों की जन्मतिथि को लेकर परेशानी आई जिसे स्कूल स्टॉफ ने दूर किया। शिविर में पदमा स्कूल के स्टॉफ का विशेष सहयोग रहा और छात्राओं को आधार कार्ड अपडेट कराने तथा जिन छात्राओं के आधार में किसी प्रकार का संसोधन होना था उन्हें संसोधन कराने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर का उददेश्य स्कूली बच्चों को अपने आधार कार्ड को अपडेट कराने तथा संसोधन कराने के लिए इधर-उधर न भटकना पड़े और उनके आधार कार्ड का अपडेशन कार्य तथा संसोधन कार्य स्कूल में ही हो जाए।
कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने स्कूल में पढ़ रहे बच्चों और उनके अभिभावकों से अपील की कि स्कूलों में लग रहे शिविर में पहुंचकर बच्चों के आधार कार्ड अपडेट कराएं तथा संसोधन कराएं जिससे शासन की योजनाओं का लाभ लेने में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
आज आधार कार्ड का अपडेशन बहुत जरूरी हो गया है और इसके लिए स्कूली बच्चे जब तक स्कूल से आधार कार्ड अपडेट कराने जाते हैं तब तक आधार अपडेट केंन्द्रों पर लंबी-लंबी लाइने लग जाती जिसके कारण छात्र-छात्राओं को परेशान होना पड़ता है। छात्र-छात्राओं की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने विद्यालयों में आधार अपडेट कराने के लिए विशेष अभियान चलाया है।