रिटायर्ड लेक्चरर के सूने घर से गहने-नगदी सहित 15 लाख की चोरी
Nov 16 2024
ग्वालियर। शिक्षा विभाग से रिटायर्ड लेक्चरर के सूने मकान से चोर गिरोह सोने के सिक्के, पुश्तैनी हार, अन्य जेवरात सहित 15 लाख रुपए का सामान ले गया। वारदात विजय नगर आमखो में गत देर रात की है।
दो दिन पहले रिटायर्ड लेक्चरर के बड़े भाई का देहांत हो गया था। उनकी अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए वह भाई के घर पर गए थे। दो दिन वहीं ठहरे थे। अब शनिवार को अपने घर पहुंचे तो घटना का पता लगा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। चोरों का पता लगाने के लिए पुलिस ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिया है।
कंपू थाना क्षेत्र स्थित विजय नगर आमखो निवासी 76 वर्षीय श्रीकृष्ण पुत्र जेपी तिवारी शिक्षा विभाग से रिटायर्ड लेक्चरर हैं। दो दिन पहले उनके बड़े भाई बालकिशन तिवारी का माधोगंज में देहांत हो गया था। भाई के देहांत का पता चलते ही वह घर पर ताला डालकर चले गए थे। सूना घर देखकर चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। वारदात का पता तब चला जब वह शनिवार को वापस आए। घर के ताले टूटे पड़े थे। घर के अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा था। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
पीडि़त परिवार ने पुलिस को बताया कि चोर गिरोह उनके घर से 9 सोने के सिक्के, 2 हार वजन लगभग पांच तोला, 4 चूडियां वजन लगभग तीन तोला, सोने की दो चेन वजनी दो तोला, एक तोला वजनी सोने के कुंडल, तीन अंगूठी, चांदी की पायल, पंद्रह सिक्के चांदी के और करीब 85 हजार रुपए नकद ले गए हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









