पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलें श्रीजी

Nov 16 2024

ग्वालियर। जनकगंज स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर का 189वां वार्षिक उत्सव मनाया जा रहा है। इस वर्ष यह आयोजन 9 नवंबर से 18 नवंबर तक मनाया जा रहा है। जिसका प्रारंभ 9 नवंबर को भगवान श्री के अखंड कीर्तन के साथ प्रारंभ हुआ था। श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर जनकगंज पर मत्स्य अवतार झांकी के भक्तों ने दर्शन कर धर्म लाभ लिया।
शनिवार को बैंड बाजे के साथ श्रीलक्ष्मी नारायण भगवान पालकी में सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलें।जिनका जगह-जगह भक्त फूल बरसा कर स्वागत किया। शनिवार को अखंड कीर्तन सप्ताह का समापन के साथ सुबह 7-30 बजे भगवान श्री की पालकी यात्रा निकाली जो मंदिर से प्रारंभ होकर जनकगंज स्थित आनंद पैलेस मंदिर पर पूजा अर्चना कर कर वापस मंदिर पहुंची। 
18 नवंबर को महाप्रसादी पातल भाजी का भंडारा किया जाएगा। जो शाम 5 बजे प्रारंभ होकर प्रभु इच्छा तक चलेगा, जिसमें हजारों भक्त मंदिर पहुंचकर प्रसादी ग्रहण करेंगे।