साइंस कॉलेज ने लोक भारती एजुकेशन सोसाइटी के साथ किया एमओयू
Nov 16 2024
ग्वालियर। विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने नई शिक्षा नीति के तहत स्किल डेवलपमेंट प्रोग्राम के अंतर्गत श्रीमंत माधव राव सिंधिया शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय ग्वालियर में पैरामेडिकल साइंस विभाग एवं लोक भारती एजुकेशनल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय कार्यशाला फ्लैबोटॉमिस्ट कैसे बनें, विषय पर आयोजित की गई। फ्लैबोटामी शरीर से रक्त संग्रहण एवं उसकी टेस्टिंग की तकनीक है।
कार्यशाला में लोक भारती एजुकेशन सोसाइटी नई दिल्ली एवं एलपीएल अकेडमी के मैनेजर व विशेषज्ञ अरविंद झा द्वारा कार्यशाला के सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक पहलुओं का विस्तार से वर्णन किया गया।
कार्यशाला में मुख्य अतिथि जीआर मेडिकल कॉलेज के डॉ. कुमार संजीव ने फ्लैबोटॉमीस्ट के स्वास्थ्य सेवा में महत्व एवं इस क्षेत्र में कैरियर की संभावनाओं और चुनौतियों के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। एवं बताया कि फ्लैबोटोमिस्ट टेक्निशयन का कार्य मुयत: प्रात: 11 बजे के पूर्व का रहता है जिसकी सैलरी शुरुआती दौर में 15-20 हजार होती है। ऐसे में विद्यार्थी पढ़ाई के साथ कमाई भी कर सकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं अध्यक्षीय संबोधन महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य डॉ. एसएस सेंगर ने दिया। कार्यक्रम संयोजक एवं आईयूएसी तथा पैरामेडिकल साइंस विभाग के समन्वयक डॉ. अनीश पाण्डेय ने कार्यशाला के उद्देश्यों की जानकारी दी।
कार्यशाला में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. एके शुक्ला, डॉ. मधुकर उपाध्याय, डॉ. आरके खरे, डॉ. विनोद सेवरिया, डॉ. अशोक चौहान, डॉ. शोभिता उपाध्याय, डॉ. नीलम भटनागर, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. एनपी सिंह, डॉ. किरण भदौरिया, डॉ. अशोक बरैया, डॉ. सुधाकर शाक्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गरिमा शर्मा एवं आभार प्रदर्शन डॉ. उषा डुसेजा ने किया।
कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. सेंगर ने विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं को कौशल विकास प्रशिक्षण प्राप्त कराने हेतु डॉ. लाल पैथलैस संस्था से वित्त पोषित लोक भारती एजुकेशन सोसाइटी के प्रबंधक संचालन अरविंद झा के साथ एमओयू पर हस्ताक्षर किए।
इसके तहत साइंस कॉलेज के विज्ञान वर्ग के जो छात्र-छात्राएं लोक भारती एजुकेशन सोसाइटी लाल पैथलैस अकादमी फॉर फ्लैबोरेटरी मेडिसिन में प्रवेश लेंगे उन्हें फ्लैबोटोमिस्ट तकनीशियन प्रशिक्षण के साथ सॉट स्किल प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।
लोक भारती एजुकेशन सोसाइटी नई दिल्ली एवं ग्वालियर के प्रबंधक संचालक अरविंद झा एवं देवेन्द्र शंखवार ने महाविद्यालय को विज्ञान वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए संस्था द्वारा कौशल विकास व हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









