भागवत कथा के लिए भागवताचार्य शास्त्री को किया आमंत्रित

Nov 16 2024

ग्वालियर। बहोड़ापुर स्थित 24 बीघा गालव नगर में 20 नवंबर से होने जा रही संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में कथावाचक भागवताचार्य पं. घनश्याम शास्त्री को कथा का श्रीफल देकर कथा के लिए आमंत्रित किया। 
जिसकी कलश यात्रा 19 नवंबर को सुबह 10 बजे विनय नगर स्थित बिजली घर के पास खाटू श्याम मंदिर से 251 कलशों, बैंड बग्गी रथ के द्वारा कलश यात्रा निकाली जाएगी। यह जानकारी भागवत कथा के परीक्षित श्रीमती वर्षा मुनेश श्रीवास्तव ने दी।