लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति ने बांटी कुर्सी व सामग्री

Nov 16 2024

ग्वालियर। बाल दिवस पर लायंस क्लब ग्वालियर अनुभूति ने लक्ष्मणपुरा पडाव निर्धन बस्ती में गरीब बच्चों को स्केच पेन, पेंसिल, रबड़, टॉफी, बिस्किट, मिठाई, नमकीन वितरण किया। जिसमें बच्चों के चेहरे पर खुशी देखते ही बनती थी। कार्यक्रम में कमल बनवारी, मीनाक्षी गोयल, विजय खंडेलवाल उपस्थित रहीं। 
साथ ही गीता सूर्यवंशी ने बताया कि तेली की बजरिया नया बाजार में संचालित आंगनवाड़ी को लायंस क्लब अनुभूति की संस्थापिका मीनाक्षी गोयल की तरफ से कुर्सियां प्रदान की गईं।