बिरसा मुंडा जी जननायक थे-डॉ पुरुषोत्तम गौतम

Nov 15 2024

ग्वालियर। महारानी लक्ष्मीबाई कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय ग्वालियर में 15 नवंबर को बिरसा मुंडा जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम डॉ पुरुषोत्तम गौतम एवं डॉ आरसी गुप्ता ने बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया। इस अवसर पर प्रसारित कार्यक्रम का प्रसारण महाविद्यालय के सभागार में किया गया। 
डॉ पुरुषोत्तम गौतम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि बिरसा मुंडा जी का योगदान अविस्मरणीय है। आदिवासी संस्कृति के रक्षार्थ उन्होंने अपना बलिदान दिया। उन्होंने आदिवासियों की संस्कृति एवं वैभव पर भी प्रकाश डालते हुए बताया कि बिरसा मुंडा जी जननायक थे, उनके जन्म दिवस को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाता है। साथ ही उन्होंने आदिवासी संस्कृति के संबंध में भी अपने अनुभव व्यक्त किये। डॉ आर सी गुप्ता ने कहा आदिवासी स्वभाव से सरल एवं सौम्य होते हैं। जल, जंगल, जमीन की रक्षा करना उनका प्रमुख ध्येय होता है। 
कार्यक्रम का संचालन डॉ पदमा शर्मा ने किया एवं आभार डॉ नीरज झा ने किया एवं अपने विचार भी व्यक्त किये। इस अवसर पर डॉ संजय सिंह ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।