सीजीएसटी मप्र की समिति में डॉ. प्रवीण अग्रवाल सदस्य मनोनीत

Nov 15 2024

ग्वालियर। कार्यालय मुख्य आयुक्त सीजीएसटी, केन्द्रीय उत्पाद शुल्क एवं सीमा शुल्क भोपाल जोन द्वारा जारी परिपत्र में मप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल को सीजीएसटी मध्यप्रदेश की शिकायत निवारण समिति में सदस्य मनोनीत किया गया है।
ज्ञात रहे अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क व सीजीएसटी भारत सरकार द्वारा देश के प्रत्येक राज्य में सीजीएसटी शिकायत निवारण समिति का गठन किया गया है। उक्त समिति की प्रथम बैठक 22 नवम्बर को भोपाल में आयोजित की गई है।
मप्र चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण अग्रवाल को उपरोक्त प्रदेश स्तरीय समिति में सदस्य मनोनीत किए जाने पर संस्था के संयुक्त अध्यक्ष हेमन्त गुप्ता, उपाध्यक्ष डॉ. राकेश अग्रवाल, मानसेवी सचिव दीपक अग्रवाल, मानसेवी संयुक्त सचिव पवन कुमार अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष संदीप नारायण अग्रवाल ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए, भारत सरकार के प्रति आभार व धन्यवाद व्यक्त किया है।