स्वामी विद्यानंद सरस्वती तीन दिवसीय प्रवास पर 16 को आएंगे

Nov 15 2024

ग्वालियर। स्वामी विद्यानंद सरस्वती तीन दिवसीय प्रवास पर ग्वालियर आ रहे हैं। 16 नवम्बर को दिल्ली से वायुमार्ग द्वारा दोपहर 12 बजे ग्वालियर आएंगे। भाव भावेश्वर सेवा समिति के विजय गोयल ने बताया कि वे यहां सीपी कॉलोनी 427 अरविंद त्रिपाठी के निवास पर विश्राम करेंगे। शाम 5 बजे भक्तों से मुलाकात करेंगे। 17 नवम्बर को सुबह 10 से 12 एवं शाम 5 से 8 बजे तक भक्त सीपी कॉलोनी में जाकर उनसे मुलाकात कर सकेंगे। 18 को सुबह 10 से 12 बजे तक मुलाकात हो सकेगी। इस दिन शाम को वे खेड़ापति कॉलोनी-15 प्रमोद अग्रवाल के निवास पर श्रद्धालुओं से मुलाकात करेंगे।