भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित
Nov 15 2024
ग्वालियर। भगवान बिरसा मुंडा के 150वें जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में बरई में जनपद पंचायत कार्यालय परिसर में जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित हुआ।
गौरव दिवस समारोह के मुख्य आतिथ्य समाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह रहे। समारोह में बड़ी संख्या में सहरिया जनजाति के लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश कुंवर सिंह जाटव ने की।
गौरव दिवस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्य आतिथ्य में बिहार में आयोजित हो रहे समारोह का बड़ी एलईडी स्क्रीन पर सीधा प्रसारण किया गया। गौरव दिवस समारोह स्थल पर विभागीय योजनाओं की प्रदर्शनी भी लगाई गईं हैं।
कार्यक्रम में विधायक मोहन सिंह राठौर, सीताराम बाथम सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, जिला पंचायत सीईओ विवेक कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









