पीएमश्री विद्यालय केवी नं. 1 में बाल दिवस मना
Nov 15 2024
ग्वालियर। देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती 14 नवंबर के अवसर पर विद्यालय पीएमश्री केवी नं. 1 में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
समारोह की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेश कुमार पांडेय द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करने और माल्यार्पण करने से हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि राजेश कुमार पांडेय ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए बालकों के भविष्य के प्रति अपनी शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत में विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. भारती यादव ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बालकों के प्रति विद्यालय के समर्पण और उनके उज्जवल भविष्य के बारे में विचार साझा किए।
कक्षा 1 और कक्षा 2 के बच्चों द्वारा विभिन्न ऐतिहासिक एवं राष्ट्रीय प्रतीकों का रूप धारण कर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने पं. नेहरू, रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, राजगुरु, डॉक्टर, शिक्षक, चंद्रयान मिशन, एंजल आदि के रूप में अपने अभिनय का शानदार प्रदर्शन किया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









