सोफिया होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में मनाया बाल दिवस
Nov 15 2024
ग्वालियर। सोफिया होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज में बाल दिवस मनाया गया। जिसमें बच्चों ने भी बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों ने केक काटकर की। कॉलेज की डॉ. अंजलि ने बताया कि 14 नवंबर की तारीख भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिन के तौर पर दर्ज है। इस दिन को बाल दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
उत्तरप्रदेश के इलाहाबाद में 14 नवंबर 1889 को जन्मे जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से खासा लगाव था और बच्चे उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। भारत में 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद उनके जन्मदिन अर्थात 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया गया।
कॉलेज की डॉ. प्रियंका तोमर ने बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से हमेशा से गहरा लगाव था और वे मानते थे कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके विचार में बच्चों को एक अच्छी शिक्षा और स्वस्थ जीवन देने की आवश्यकता है, ताकि वे आगे चलकर समाज और देश की बेहतरी के लिए योगदान दे सकें।
अंत में सभी बच्चों को उपहार देकर उनको उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में डॉ. सोमेंद्र यादव, डॉ. अंकिता श्रीवास्तव, डॉ. पारुल वर्मा, डॉ. रवि पांडे, डॉ. सुनील बड़ेरिया, डॉ. सौरभ आदि मौजूद थे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









