राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका: हरिओम गौतम
Nov 15 2024
ग्वालियर। भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस मनाया जाता है। यह दिन हमारी युवा पीढ़ी के पालन-पोषण और शिक्षित करने के महत्व की याद दिलाता है, क्योंकि वे हमारे राष्ट्र का भविष्य हैं। यह दिन बच्चों का सम्मान करने और उनकी भलाई को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है, यह बात रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष हरिओम गौतम हरिदर्शन स्कूल में आयोजित बाल दिवस के अवसर पर आयोजित खेल प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुये कही।
बाल दिवस के अवसर पर शा. हरिदर्शन उ. मा. विद्यालय की एनसीसी की नेवल यूनिट द्वारा खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें एनसीसी कैडेट ने भाग लिया।
नेवल अधिकारी ऋतु भार्गव ने बच्चों के बीच विभिन्न खेलकूद गतिविधियां आयोजित करायी। कार्यक्रम के समापन अवसर पर रमन शिक्षा समिति के अध्यक्ष समाजसेवी हरिओम गौतम ने बच्चों को नशामुति का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम के अंत में सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किये गये व सभी को स्वल्पाहार प्रदान किया गया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









