बाल दिवस पर पुलिस ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

Nov 15 2024

ग्वालियर। आजकल सायबर क्रिमिनल्स नए-नए तरीकों से लोगों को झांसे में लेकर उनके साथ धोखाधड़ी कर रहे हैं। अत: अपनी निजी व बैंक संबंधी जानकारी किसी भी अनजान व्यति को कभी ना दें, इससे आप ठगी का शिकार हो सकते हैं। यह बात बाल दिवस के अवसर पर कोतवाली क्षेत्र में एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित आमजन तथा स्कूली बच्चों को महिला सुरक्षा एवं तथा सायबर अपराधों से बचने के लिए जागरूक करते हुए पुलिस अफसरों द्वारा कही गई।
गौरतलब है कि एसपी धर्मवीर सिंह के निर्देश पर स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों व सार्वजनिक स्थानों पर महिला जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। 
कार्यक्रम में एसआई मोहिनी वर्मा द्वारा उपस्थित छात्रछात्राओं को असंवेदनशीलता, रूढि़वादिता, सोशल मीडिया के जरिए होने वाले अपराधों, नशा मुक्ति, अशिक्षा, दहेज की मांग, लिंग भेद, भू्रण हत्या, गुड टच, बेड टच एवं ईव टीजिंग आदि के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया गया। उन्होंने सभी को बेटी की पेटी, निर्भया मोबाइल व डायल 100, 1098 व 1090 आदि हेल्पलाइन की उपयोगिता के बारे में बताया गया। 
इस अवसर पर बाल प्रतिभा सम्मान समारोह एवं चित्रांकन व फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विजेता, उपविजेता बच्चे पुरस्कृत किए गए। 
आयोजन में कोतवाली में पदस्थ एसआई मोहिनी वर्मा व महेश यादव सहित एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसायटी के संजय कट्ठल, डॉ. मनीष रस्तोगी, धीरज गोयल, मनोज कुचिया, अशोक जैन आदि उपस्थित रहे।