भगवान शालिग्राम और तुलसी का विवाह हुआ

Nov 15 2024

ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में वैकुंठ चतुर्दशी पर तुलसी शालिग्राम का विवाह संपन्न हुआ। चक्रधर सभागार में विवाह मंडप सजाया गया जिसमें तुलसी महारानी और भगवान शालिग्राम के मंगल परिणय की सभी रस्में मुख्य पुजारी आचार्य पंडि़त रमाकांत शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार से पूर्ण कराईं।
इसके पहले भगवान शालिग्राम को दूल्हा बनाकर बैंड बाजा के साथ मंदिर परिसर में बारात निकाली गई जिसमें सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारी सदस्य भक्तगण नृत्य करते हुए चल रहे थे।
इस अवसर पर अध्यक्ष विजय गोयल, संयुत अध्यक्ष हरिशंकर सिंघल, प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला, कोषाध्यक्ष राकेश बंसल, नारायण बृजवासी, चौबे, नरेश सिंघल, मनोज सांघी सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य व भक्तगण उपस्थित थे।