बूथ चुनाव में 11 लोगों की समिति में तीन महिला जरूरी:अभय चौधरी
Nov 15 2024
ग्वालियर। संगठन पर्व एवं संगठनात्मक चुनाव को लेकर भाजपा ने कवायद शुरू कर दी है। इसके तहत पिछले तीन दिन में 181 शक्ति केंद्र को कार्यशाला आयोजित की गई हैं। 15 से 20 नवंबर के बीच बूथ समितियों का गठन किया जाएगा। जिलाध्यक्ष अभय चौधरी ने बताया कि बूथ अध्यक्ष के साथ 11 लोगों की समिति गठित की जाएगी, जिसमें तीन महिला कार्यकर्ता होना अनिवार्य रहेगा। प्रत्येक बूथ पर 50 प्राथमिक सदस्यों के सूची के साथ उनका होना अनिवार्य है। बूथ अध्यक्ष का चुनाव सौहाद्र्र पूर्ण वातावरण में हो, इसका विशेष ध्यान रखना है, जो भी बूथ अध्यक्ष बने वो सक्रिय सदस्य हो तो और भी अच्छा होगा।
संगठन चुनाव सहप्रभारी राकेश माहौर, राजू सेंगर एवं निर्वाचन सहयोगियों एवं मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में शक्ति केंद्रों की कार्यशालाएं आयोजित की गईं।
बूथ समितियों का गठन पार्टी संगठन तथा पार्टी की गतिविधि और चुनाव अभियान को हमेशा मजबूत आधार देने वाली समिति है, इसलिए बूथ समिति के गठन के लिए जिले के वरिष्ठ नेताओं को शक्ति केंद्र संगठन पर्व सहयोगी के रूप में संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई बूथ समिति के गठन हेतु भेजा जा रहा है। जिसमें सक्रिय कार्यकर्ता को चिन्हित कर बूथ समितियों में दायित्व दिया जाएगा। जिले की विभिन्न बूथ समितियों का गठन सर्वसमति अथवा चुनाव द्वारा किया जाएगा, साथ ही बूथ समिति के 11 सदस्यों के चयन के बाद बूथ की मतदाता सूची के पन्ना प्रमुखों का भी चयन किया जाएगा।
शक्ति केंद्रों की कार्यशालाओं में विनोद शर्मा, विनय जैन, राजू पलैया, श्रीमती समीक्षा गुप्ता, लालजी जादौन, धर्मेंद्र राणा, मधुसूदन भदौरिया, ओमप्रकाश शेखावत, धर्मेंद्र कुशवाह, धर्मेंद्र तोमर, पारस जैन, रामप्रकाश परमार, अरूण कुलश्रेष्ठ, रामेश्वर भदौरिया, महेंद्र श्रीवास्तव, अमित बंसल, चेतन मंडलोई, मनोज मुटाटकर, विनय शर्मा, प्रयाग सिंह तोमर, आकाश श्रीवास्तव, बृजमोहन शर्मा, मनमोहन पाठक योगेंद्र सिंह तोमर, जबर सिंह गुर्जर, उमेश भदोरिया, हरिओम झा, शिव सिंह यादव, रमाकांत महते , नवीन चौधरी जिला मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









