शुक्रवार को खुलेंगे भगवान कार्तिकेय मंदिर के पट

Nov 14 2024

ग्वालियर। कार्तिक चौदस को जनकगंज स्थित भगवान कार्तिकेय मंदिर के पट खोले जाएंगे। पट आज शुक्रवार रात 12 बजे खोले जाएंगे। इसके बाद मंदिर के पुजारी भगवान की प्रतिमा को स्नान कराकर अभिषेक करेंगे। वहीं मंदिर में आने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर के आसपास बड़ी संख्या में दुकानें सजना शुरू हो गई हैं। यह दुकानें रातभर खुली रहेंगी। वहीं भगवान के भक्त कार्तिक चौदस पर उपवास रखकर पूजा- अर्चना में जुटे हुए हैं।