अज्ञात बदमाशों ने दो कार, बाइक और स्कूटी में लगाई आग

Nov 15 2024

ग्वालियर। अज्ञात बदमाशों ने घर के बाहर खड़ी दो कारों में आग लगा दी। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के चंदनपुरा में गत देर रात करीब ढाई बजे की है। आगजनी का शिकार हुआ एक पीडि़त रिटायर्ड आर्मी जवान है तो दूसरा मामा की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आया था।
घटना का पता चलते ही दमकल, पुलिस के साथ ही स्थानीय लोग एकत्रित हुए, लेकिन तब तक कारंे जलकर खाक हो चुकी थीं। मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
हजीरा थाना क्षेत्र के चंदनपुरा निवासी धर्मेन्द्र सेंगर पुत्र लाल सिंह सेंगर रिटायर्ड आर्मी जवान हैं, बीती रात वह मार्केट से आए और अपनी टाटा जेस्ट कार क्रमांक एमएच 12 एनएक्स 3899 को घर के पास सडक़ किनारे रख दिया था। रात करीब पौने तीन बजे के लगभग पड़ोसियों ने उन्हें बताया कि उनकी कार में आग लग गई है। इसका पता चलते ही वह मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।
साथ ही पुलिस और दमकल अमले को सूचना दी। आग का पता चलते ही आस-पास के लोग एकत्रित हो गए और इसी बीच दमकल अमला व पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
झांसी के छात्र की कार हुई खाक
जिस जगह पर धर्मेन्द्र की कार खड़ी थी, उसके पास ही एक अन्य कार टाटा टियागो यूपी 92 बीएस 4550 खड़ी थी। आगजनी का शिकार धर्मेन्द्र की कार के साथ ही यह कार भी जलकर राख हो गई। जब इसके मालिक की जानकारी की तो पता चला कि कार झांसी निवाासी नीलेश वर्मा पुत्र पवन वर्मा की है और वह मामा की बेटी वर्षा की शादी में शामिल होने के लिए झांसी से आया था और रात करीब 11 बजे के करीब कार को खड़ी कर गया था।
मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है कि किसी ने आग लगाई थी या फिर कार शॉर्ट सर्किं टसे लगी है। इसके लिए पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है, जिससे पता चल सके कि आग लगी है या फिर किसी ने लगाई है। रिटायर्ड फौजी धर्मेन्द्र सिंह सेंगर और शादी में शामिल होने आए नीलेश वर्मा का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, जिस पर आग लगाने की शंका हो। पुलिस जांच कर रही है।
बताया गया है कि इस इलाके में रातभर नशेड़ी घूमते रहते हैं और शंका है कि नशे में उनके द्वारा वारदात को अंजाम तो नहीं दिया गया है।
एक्टिवा व स्कूटी जलकर खाक
जनकगंज थाना क्षेत्र के भूरे बाबा की बस्ती निवासी सुनील जैन और राहुल कुमार सोलंकी की एक्टिवा व बाइक में अज्ञात बदमाशों ने आग लगा दी। घटना का पता चलते ही पुलिस और दमकल अमला मौके पर पहुंचा, लेकिन उससे पहले ही दोनों वाहन जलकर राख हो गए। सुनील जैन ने बताया कि उनका बीती रात अपनी एक्टिवा एमपी 07 3115 को रख कर गया था। 
वहीं राहुल कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले ही उन्होंने बाइक क्रमांक एमपी 07 एमएम 5408 को संजय व्यास नामक युवक से खरीदा था। उनका कहना है कि उनकी गाडिय़ों में किसी ने आग लगाई है।