पिज्जा न देने पर दुकान के बाहर कार सवार बदमाशों ने फायरिंग की
Nov 14 2024
ग्वालियर। सिटी सेंटर स्थित एक कॉफी की दुकान पर गत देर रात पिज्जा न देने पर कार में सवार लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जैसे तैसे शॉप पर काम करने वाले लडक़ो ने शॉप में घुसकर अपनी जान बचाई ओर पुलिस को सूचना दी। दुकान में काम करने वाले कर्मचारी की रिपोर्ट पर पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विश्व विद्यालय थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र स्थित सिटी सेंटर पर एक कॉफी दुकान पर काम करने वाले प्रेम नरवारे ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि गत देर रात साढ़े बारह बजे के लगभग वह दुकान बंद करने की तैयारी कर रहे थे, तभी कार एमपी 07 जेडएम 9545 से कुछ लोग आए और पिज्जा की मांग करने लगे।
हमने कहा कि दुकान बन्द हो चुकी है। इतना सुनते ही उनोहने बंदूक से फायरिंग कर दी। जैसे तैसे हम लोग जान बचाने दुकान में भागे तो पीछे से आकर मुझ पर बंदूक तान दी और फिर से हवा में गोली चलाते हुए जान से मारने की धमकी दे और भाग गए। जिसके बाद हमने अपने मालिक को सूचना दी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









