साइलेंट अटैक का मुख्य कारण है डायबिटीज: डॉ. तोमर

Nov 14 2024

ग्वालियर। शरीर में जब पर्याप्त मात्रा में इंसुलिन नहीं बनता या सही तरीके से इस्तेमाल नहीं हो पाता, तो मधुमेह (डायबिटीज) हो जाती है। इसे व्यायाम, संतुलित खानपान व तनाव मुकत रहकर कंट्रोल किया जा सकता है। यह बात डॉ. मुकेश सिंह तोमर ने विश्व डायबिटीज डे पर माधव कॉलेज की रासेयो इकाई द्वारा आयोजित व्यायानमाला में कही। अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. संजय रस्तोगी ने की।
कार्यक्रम का आरंभ मां सरस्वती को माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर डॉ. रस्तोगी ने कहा कि डायबिटीज होने पर हम उसे खत्म तो नहीं कर सकते, परंतु जागरूकता के द्वारा उसे कम अवश्य कर सकते हैं। अंत में अतिथियों को शॉल, श्रीफल देकर सम्मानित भी किया गया। संचालन डॉ. संजय कुमार पाण्डेय ने एवं आभार डॉ. विकास शुला ने व्यत किया।