रात सडक़ किनारे टेंट में सोए ऊर्जा मंत्री, सुबह जनता की सुनी समस्याएं
Nov 14 2024
ग्वालियर। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर वार्ड 1 लक्ष्मीपुरम में सडक़ किनारे टेंट में सोए। गुरूवार सुबह टेंट में नीचे बैठकर क्षेत्र की जनता की समस्याओं को सुना और तत्काल समाधान के लिए जिला प्रशासन और नगर निगम के अफसरों को आवश्यक निर्देश दिए।
वहीं जाटवपुरा में सफाई की और जनता से अपील की कि अपने क्षेत्र को साफ रखें और निरोगी जीवन का आनंद लें। उधर तिरुआपुरा में पार्टी कार्यकर्ता के घर सब्जी-पूड़ी खाई और समस्या का मौके पर निराकरण किया गया।
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्मन सिंह तोमर ने वार्ड 1 के कई घरों में रात को दस्तक दी और उनकी समस्याओं को जाना। वहीं एक घर का दरवाजा खटखटाने पर मुंह बांधकर एक व्यक्ति निकला। मंत्री उनका नाम पूछा तो उसने बताया मलखान नाम है। मुंह बांधने का कारण जाना तो उनका कहना था कि यहां पास में ही कचरा जला दिया है। उसका धुआं निकल रहा है जिससे सास लेने में भी परेशानी आ रही है। इस पर ऊर्जा मंत्री ने फायर ब्रिगेड को बुलाकर कचरे को बुझाया और कहा कि मलखान आप खुलकर सांस लें। आपने जनसेवक को चुना है। वह आधी रात को भी आपके साथ हैं।
वहीं सिविल अस्पताल हजीरा में भर्ती मरीज व उनके परिजन आधी रात को अपने बीच ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर को पाकर आश्चर्यचकित हुए। मंत्री श्री तोमर ने मरीजों के हालचाल जाने और कहा कि सरकार आप सबको बेहतर से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। यह सुनकर सभी भाव विभोर हो गए।
मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने तानसेन ननगर में केवल निर्माण कार्य देखे. बल्कि अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री ने बताया इस सडक़ का निर्माण पूरा होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मौजूदगी में लोकार्पण किया जाएगा। उन्होंने कहा सडक़ के निर्माण कार्य की रफ्तार में कमी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि ग्वालियर बदल रहा है, इसका प्रमाण द्रुतगति से चल रहे विकास कार्य हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









