कैंसर स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया

Nov 14 2024

ग्वालियर। कैंसर एक बढ़ती हुई बीमारी है, और आंकड़ों के अनुसार हर 9 में एक महिला को कैंसर होता है। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का इलाज संभव है, लेकिन यह तभी असरदार होता है जब इसे शुरुआती स्टेज में पहचाना जाए। आखिरी स्टेज में इसका इलाज मुश्किल हो जाता है और खर्च भी बहुत बढ़ जाता है। 
इसलिए महिलाओं की नियमित स्क्रीनिंग बेहद महत्वपूर्ण है, खासकर ब्रेस्ट और सर्वाइकल कैंसर के मामलों में। स्क्रीनिंग से इन बीमारियों का पता जल्दी चल जाता है, और इलाज की संभावना बढ़ जाती है। समाज में जानकारी के अभाव और जागरूकता की कमी के कारण, कई महिलाएं समय रहते स्क्रीनिंग नहीं करातीं, जिससे कैंसर का रोग बढ़ सकता है।  
इसी महत्वपूर्ण पहल को ध्यान में रखते हुए 14 नवंबर को कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर और इनर व्हील क्लब ऑफ ग्वालियर 305 के संयुक्त प्रयासों से बेल एयर पब्लिक स्कूल लक्ष्मी बाई कॉलोनी में एक स्क्रीनिंग कैंप का आयोजन किया गया। 
इस कैंप में कुल 62 लोगों का रजिस्ट्रेशन हुआ और उनकी स्क्रीनिंग की गई। कैंप में मैमोग्राफी से सुसज्जित वैन के माध्यम से स्क्रीनिंग की गई। महिलाओं के बीच जागरूकता फैलाने और कैंसर के शुरुआती लक्षणों का समय पर पता लगाने के लिए यह कैंप आयोजित किया गया था, ताकि समय रहते इलाज किया जा सके।
कैंप में डॉ. अनिता अग्रवाल, डॉ. रजनी अग्रवाल, डॉ. गुंजन वाधवानी की अगुवाई में कंचन पुरोहित, रंजना दुबे, प्रीती साहू, अनीता शर्मा, निशा तोमर, ज्योति शिवहरे, सुजा पॉलसन, नैना पारिहार, सोनिका कौर, कृष्णा पाल आदि कैंसर हॉस्पिटल की टीम उपस्थित थी। 
इनर व्हील क्लब ऑफ ग्वालियर 305 से सुधा गुप्ता, अनामिका अग्रवाल, रेणुका श्रीवास्तव, हर्षा जेसवानी, अंजलि गर्ग, सुषमा अग्रवाल, अर्चना सांखला, अल्का कुशवाह आदि उपस्थित थे।