प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू की जयंती पर कांग्रेस ने किया नमन
Nov 14 2024
ग्वालियर। 14 नवंबर गुरूवार को भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पण्डित जवाहर लाल नेहरू की जयंती बाल दिवस के अवसर पर सुबह के समय नेहरू उद्यान कम्पू स्थित चाचा नेहरू की प्रतिमा पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व में शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नेहरू जी को माल्यार्पण कर नमन किया गया।
इस दौरान राज्यसभा सांसद अशोक सिंह एवं नेतागणों ने कहा कि बच्चों के प्रति बेहद लगाव रखने वाले पंडित नेहरू ने एक बार अपने भाषण में कहा था कि आज के बच्चे ही कल का भारत का निमार्ण करेंगे। हम जिस तरह से हम उनका पालन-पोषण करेंगे वही देश का भविष्य तय करेगा। बच्चे भी पंडित नेहरू को बेहद प्यार करते थे और उन्हें चाचा नेहरू बुलाया करते थे।
कांग्रेस के पदाधिकारियों ने चाचा नेहरू को याद करते हुए कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने ही साल 1927 में पूर्ण राष्ट्रीय स्वतंत्रता का विचार दिया था और भारतीयों को ब्रिटिश साम्राज्य से जोडऩे वाले सभी संबंधों से दूर रहने का विचार दिया था। वहीं बताया गया कि देश के पहले प्रधानमंत्री को को आधुनिक भारत का वास्तुकार भी कहा जाता है। आयोजन में कांग्रेस के सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









