सराफा कारोबारी से 6 लाख लूटने वाले तीनों आरोपी पकड़े
Nov 14 2024
ग्वालियर। चार दिन पहले हुई सराफा कारोबारी के साथ लूट की घटना का खुलासा हो गया है। आंतरी थाना पुलिस ने इस मामले में तीन बदमाशों को पकड़ लिया है। पुलिस पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर कारोबारी से लूटा गया माल बरामद करने में जुटी है। इसके लिए पुलिस की चार टीमों को आस-पास के जिलों में एक्टिव किया गया है। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ में अन्य घटनाओं का खुलासा हो सकता है।
आंतरी थाना प्रभारी देवेन्द्र मिश्रा से मिली जानकारी के अनुसार, नाका चंद्रवदनी निवासी सर्राफा कारोबारी पंकज सोनी चार दिन पहले सोने-चांदी के जेवरात लेकर आंतरी थाना क्षेत्र के कछुआ और अन्य गांव में जाने के लिए निकले थे। काम खत्म कर जब सोनी वापस लौट रहे थे, तभी आंतरी रोड पर पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने बाइक में लात मारकर नीचे गिरा दिया था। उसके गिरते ही बदमाशों ने बाइक की चाबी निकाल कर खेतों में फेंक दी और बंदूक अड़ा कर सोने-चांदी के जेवर से भरा उसका बैग छीन लिया था। इसके बाद वह कारोबारी को जान से मारने की धमकी देकर तीनों मौके से भाग निकले थे।
सराफा कारोबारी पंकज सोनी के बैग में 100 ग्राम सोने के जेवरात और तीन से चार किलो चांदी के जेवरात रखे हुए थे। जिसकी कीमत करीब 6 लाख से अधिक थी। घटना के बाद कारोबारी ने तत्काल मामले की सूचना पुलिस को दी थी। लूट की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जांच के बाद घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगालना शुरू कर दिए थे।
पुलिस की टीम पिछले चार दिन से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लुटेरों को ट्रैक कर रही थी। पुलिस टीम तलाश करते हुए फूलबाग पहुंची तो पता चला कि बाइक चला रहा बदमाश फूलबाग इलाके का रहने वाला अभिषेक खटीक है। पुलिस ने उसकी तलाश कर उसे पकड़ लिया। पूछताछ में वह पहले खुद को बेकसूर बताता रहा।
लेकिन जब पुलिस ने उसके सीसीटीवी फुटेज दिखाए तो वह टूट गया और वारदात में शामिल साथियों के नाम बता दिए। उसके साथ वारदात में फालका बाजार निवासी अन्नू बाथम और भानू मराठा शामिल थे। इसका पता चलते ही पुलिस ने अन्य दोनों आरोपियों को भी पकड़ लिया।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









