आउटसोर्स कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया
Nov 13 2024
ग्वालियर। जिला अस्पताल में आउटसोर्स कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर सरकार का ध्यानाकर्षण कराने के लिए काम छोडक़र नारेबाजी की। कर्मचारी पिछले कुछ दिनों से हाथ में काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे हैं जिससे सरकार का ध्यान उनकी मांगों की तरफ जाए और निदान हो सके।
आउटसोर्स कर्मचारी नेता कोमल सिंह ने बताया कि आउटसोर्स कर्मचारी पिछले काफी समय से अपनी मांगे मनवाने के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। इसलिए हम सभी आउटसोर्स कर्मचारी काली पट्टी बांधकर काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि 18 नंवबर को सभी आउटसोर्स कर्मचारी मुख्यमंत्री तक अपनी मांगे पहुंचाने के लिए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपेगे।
इसके बाद 25 नवंबर को प्रदेश के डेढ़ लाख कर्मचारी भोपाल में एकत्रित होकर धरना देंगे। उसके बाद भी हमारी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो फिर अनिश्चित कालीन हड़ताल की जाएगी।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









