पंडित नेहरू की जयंती पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई

Nov 13 2024

ग्वालियर। एसोसिएशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी व संरचना समिति के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू बच्चों के चाचा नेहरू की जयंती पर विभिन्न आयोजन आयोजित किए जा रहे हैं। 
आयोजन की जानकारी देते हुए एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय क_ल ने बताया कि चाचा नेहरू की जयंती पर तीन दिवसीय आयोजन आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में दूसरे दिन दो आयु वर्ग जूनियर वर्ग व सीनियर वर्ग में राष्ट्रीय महा पुरुष व राष्ट्रीय नेता थीम पर बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन दीनदयाल सिटी मॉल पर आयोजित किया गया था। आयोजन पूर्णत: निशुल्क रखा गया था। सभी बच्चों ने मंच से अपना प्रदर्शन किया। इसमें निर्णायक मंडल में डॉ. शिखा क_ल उपस्थित थीं। इस आयोजन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए।