सनातन धर्म मंदिर में देव उठनी एकादशी मनाई

Nov 13 2024

ग्वालियर। सनातन धर्म मंदिर में देव उठनी एकादशी मनाई गई। मंडल के अध्यक्ष विजय गोयल एवं प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कार्तिक शुक्ल देवशयनी एकादशी के अवसर पर भगवान चक्रधर के समक्ष गन्नों का मंडप सजाया गया। मुख्य पुजारी रमाकांत शास्त्री भगवान शालिग्राम को मंडप में विराजमान कर वैदिक मंत्रोचार के साथ विधिवत पूजन कराया। उठो देव बैठो देव पावरे चटकाओ देव कहकर भगवान की स्तुति की, इसके पश्चात आरती कर प्रसाद वितरण किया। 
इस अवसर पर अध्यक्ष विजय गोयल, प्रधानमंत्री रमेश चंद्र गोयल लल्ला, हरिशंकर सिंघल, प्रदीप सिंघल, राकेश बंसल, चौबे सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य एवं भक्तगण उपस्थित थे।