इंजी. राजेन्द्र जैन ने 7 घंटे पद्मासन में किया ध्यान

Nov 13 2024

ग्वालियर। ग्वालियर को एक आध्यात्मिक और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर शहर बनाने के उद्देश्य से इंजीनियर राजेन्द्र जैन ने लगातार 7 घंटे पद्मासन में ध्यान कर एक नई मिसाल कायम की। इस साधना के माध्यम से उन्होंने यह संदेश दिया कि हर घर ऊर्जा और प्रेम का मंदिर बन सकता है, जहाँ हर सुबह ध्यान, नृत्य और अल्कलाइन ब्रेकफास्ट से शुरू हो।
 इस आयोजन का उद्देश्य लोगों को स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। डॉ. अंश ने बताया कि इन प्रयोगों का लाभ अब तक देशभर में लाखों लोग उठा चुके हैं। नवरात्रि के दौरान सेजवानी धाम में आयोजित आवासीय शिविरों में साधकों का जमावड़ा भी इसी उद्देश्य से होता है। ग्वालियर में आयोजित इस ध्यान उत्सव में शहर के 150 साधकों ने भाग लिया।