एक कुंटल दूध से हुआ श्रीजी का अभिषेक
Nov 13 2024
ग्वालियर। जनकगंज स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर का 189वां वार्षिक उत्सव 9 से 18 नवंबर तक मनाया जा रहा है। जिसमें देवोत्थान एकादसी पर सुबह 6 बजे श्रीजी का माखन मिश्री से श्रृंगार कर सवा किलो मक्खन से श्रीजी को सजाया गया। व भक्तों ने दर्शन किए।
तदुपरांत मंदिर महंत्रों द्वारा श्री जी का एक कुंटल दूध से अभिषेक किया गया। उसके बाद एकादशी महत्व की कथा का रसपान मंदिर महंत राघवेश लवहाटे द्वारा कराया गया। वही शाम को 7:30 बजे महा आरती कर मक्खन का प्रसाद वितरण किया गया।
भाव के भूखे होते है भगवान-विजय महाराज
डीडी नगर में रमेश सिंह कुशवाह के निवास पर विजय महाराज ने आशा रामायण पाठ के साथ सत्संग में बताया कि भगवान भाव के भूखे होते है। इसलिए भाव पूर्वक भजन करते रहना चाहिए। भाव हि कारण ईश है ना स्वर्ण काठ पाषाण पंक्ति कीविस्तार से सुंदर व्याख्या की।
सत्संग में पूर्व एसडीएम अरविंद वाजपेई, सीबी शर्मा, प्रधान सिंह भदौरिया, बीपीएस सेंगर, नमो तिवारी, भगवानदास, माला मिश्रा इत्यादि शामिल रहे।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









