भाविप शाखा समर्पण ने कन्या के गृहस्थी का सामान भेंट किया

Nov 13 2024

ग्वालियर। भारत विकास परिषद शाखा-समर्पण को माया शाक्य ने एक जरूरत मंद परिवार की कन्या के बारे मे बताया तो शाखा संस्थापक व सरल विवाह संयोजक संजय धवन व शाखा पदाधिकारीगण ने अजयपुर सरदार की मल्टी के पास जाकर कन्या कंचन कुशवाह पुत्री मधु कुशवाह के विवाह पर गृहस्थ जीवन मे काम आने वाला सामान दीवान, गदा चादर तकिए, 4 कुर्सी टेबल सैट, ट्राली बेग, डिनर सेट, कंबल, प्रेस, साड़ी पेंट शर्ट, पानी बोतल सैट, टोवल, गर्म टिफिन आदि सामान कन्या कंचन को भेंट किया।
इस अवसर पर संस्थापक संजय धवन ने बताया कि शाखा समर्पण सेवा संस्कार प्रकल्प के अन्तर्गत हर वर्ष 7-8 कन्याओं के विवाह मे अपने सदस्यों के सहयोग से ऐसे जरूरतमंद परिवार की मदद करती आ रही है। 
इस विवाह मे कैलाश चन्द अग्रवाल, भूपेन्द्र शर्मा, पुरुषोत्तम अग्रवाल, संजय धवन, गुलाब सिंह, पंकज शर्मा, महेश धीमान, राजकुमार राय, शैफाली कौशिक, लालाराम रजक, प्रकाश राव व अंजली रजक का सहयोग रहा। सभी का आभार महेश धीमान ने किया।