मंदिर से मोबाइल, लैपटॉप और दान पेटी से नगदी ले गए दो चोर
Nov 12 2024
ग्वालियर। एक मंदिर में चोर गिरोह ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर से लैपटॉप, मोबाइल और दानपेटी के ताले तोडक़र उसमें रखी नगदी चुरा ली। यह पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
घटना पड़ाव थाना क्षेत्र के फूलबाग चौराहे पर स्थित मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर में गत देर रात की है। मंगलवार सुबह जब पुजारी की मां जागी, तो मंदिर और दानपेटी के ताले टूटे हुए मिले। स्थिति को समझते ही पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की। पुजारी की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।
पड़ाव थाना क्षेत्र के फूलबाग चौराहे पर स्थित मार्कण्डेश्वर महादेव मंदिर की देखरेख पंडित मनोज भार्गव करते हैं, जो अपनी पत्नी नीतू और मां के साथ मंदिर में रहते हैं। गत रात को पुजारी मनोज भार्गव अपनी बुजुर्ग मां को मंदिर के घर में छोडक़र अपनी पत्नी नीतू के साथ आगरा किसी रिश्तेदार से मिलने गए थे।
इसी दौरान गत देर रात करीब 3 बजे दो चोर मंदिर के पिछले दरवाजे का ताला तोडक़र अंदर घुस गए। उन्होंने कमरे में सो रही मां के पास रखा मोबाइल, लैपटॉप, मंदिर में बजने वाले भजन का म्यूजिक सिस्टम और दानपेटी तोडक़र उसमें रखी नगदी चुरा ली।
चोरी की यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंगलवार सुबह जब पुजारी की मां जागी, तो दानपेटी टूटी पड़ी थी और अन्य सामान चोरी हो चुका था। यह देखते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पुजारी के रिश्तेदार दीपक तिवारी ने बताया कि गत रात को पुजारी अपनी पत्नी के साथ आगरा गए थे, उस समय उनकी मां अकेली थीं। इसी दौरान, दो चोर मंदिर के पिछले दरवाजे का ताला तोडक़र अंदर घुस आए और दानपेटी तोडक़र उसमें रखी नगदी, मोबाइल और एक लैपटॉप चुरा ले गए।
मंदिर पर जांच करने पहुंचे महेंद्र सिंह ने बताया कि दो अज्ञात चोरों ने मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। पुजारी की मां की शिकायत पर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है, और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी तलाश जारी है।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









