दीपावली मिलन समारोह में आन्या तोमर हुई सम्मानित

Nov 12 2024

ग्वालियर। जीवाजी क्लब में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि टीवी कलाकार अमन वर्मा एवं जीवाजी क्लब अध्यक्ष राजेंद्र सेठ, सचिव संजय वर्मा, कोषाध्यक्ष संजय निखरा आदि सदस्य उपस्थित रहे। इस प्रोग्राम में क्लब मेंबर्स के साथ साथ शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी वर्ग के सदस्य भी शामिल हुए, प्रोग्राम में तंबोला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें डॉ अवधेश प्रताप सिंह और डॉ रविता सिंह तोमर की पुत्री आन्या तोमर को प्रथम पुरुस्कार के रूप में 2.31 लाख राशि देकर सम्मानित किया गया।