पेंशन भोगियों का सम्मान समारोह आयोजित, 30 लोगों ने ली सदस्यता
Nov 12 2024
ग्वालियर। केन्द्रीय सिविल पेंशनर एसोसिएशन के द्वारा एक निजी होटल में पेंशन भोगियों का सम्मान समारोह एवं नये पेंशनरों का सदस्यता अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कर सलाहकार श्रीराम भक्त प्रमोद कुमार गुप्ता मौजूद रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता इनकम टैक्स आफीसर बीके गोयल ने की। जबकि एसोसिएशन के सचिव विनोद सूरी ने एसोसिएशन का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिसमें प्रमुख रूप से चार प्रस्ताव पारित किये गये।
पहला प्रस्ताव पूर्व की तरह सीनियर सिटीजन को ट्रेन यात्रा में रेल किराया रियायत दी जाये तो वहीं शहर में एक वेलनेस सेंटर से काम नहीं चलेगा। आबादी लगभग 20 लाख है तो कम से कम पांच वेलनेस सेंटर की स्थापना हों। साथ ही सभी विधाओं के चिकित्सा केन्द्रों को पैनल में जोडक़र वैद्य किये जाये और पेंशन की कटौती किश्तें 15 साल से घटाकर केवल 10 साल तक ही सीलिंग ली जाये।
उक्त प्रस्ताव पारित होने के साथ ही 46 पेंशनभोगी जिनकी उम्र 75 वर्ष पूरी हो चुकी उन्हें एसोसिएशन के द्वारा सम्मानित किया गया। उधर नये 30 लोगों ने कार्यक्रम में सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का संचालन वित्त सचिव जगत बिहारी मिश्रा ने किया तथा आभार प्रदर्शन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अवधेश कुमार पाठक ने किया। कार्यक्रम का समापन दो मिनिट मौन के साथ हुआ। एसोसिएशन के सचिव श्री सूरी ने बताया कि केन्द्र के इस एसोसिएशन से जुड़े 45 लोग संसार से विदा लेकर हमसे बिछुड़ गये हैं, उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर शोकसभा की गई। उन्होंने बताया एसोसिएशन के द्वारा प्रतिवर्ष होली व दीपावली पर पेंशनर कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









