देश के युवा साहित्यकार ही हिन्दी साहित्य को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं-अनंगपाल
Nov 12 2024
ग्वालियर। मध्य भारतीय हिन्दी साहित्य सभा ग्वालियर द्वारा आयोजित युवा साहित्यकार संगोष्ठी में वरिष्ठ साहित्यकार अनंगपाल सिंह भदोरिया ने उपस्थित युवा साहित्यकारों को संशोधित करते हुए कहा, कि देश के युवा साहित्यकार ही हिंदी साहित्य को न ई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।
इस संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे साहित्यकार और कथाकार दिलीप मिश्रा ने कहा कि हमें बहुत आत्मसंतोष है कि साहित्य सभा ग्वालियर में देश के प्रतिभाशाली युवा साहित्यकारों का सृजन हो रहा है, जो देश में हिन्दी साहित्य को फिर से नई ऊंचाई तक ले कर जाने में सक्षम हैं।
संगोष्ठी में युवा साहित्यकारों अंजली चौरसिया, गोविंद भदौरिया, हेमंत कुमार,रवि बघेल, सत्येन्द्र गोस्वामी, बृजेश कुमार, दिलीप मिश्रा, अध्यक्षता, अनंगपाल सिंह भदौरिया, प्रथम बघेल, डॉ. अंकित अग्रवाल, यश जैन, अमन बघेल ने अपनी कविताओं का वाचन किया। संगोष्ठी का संचालन सुश्री अंजली चौरसिया ने किया एवं आभार विकास बघेल ने व्यक्त किए।
संपादक
Rajesh Jaiswal
9425401405
rajeshgwl9@gmail.com
MP Info News
Invalid RSS feed URL.
ब्रेकिंग न्यूज़
विज़िटर संख्या
अन्य ख़बरें
-
-
-
*हेमू कालानी जन्मोत्सव मिष्ठान वितरण कर बनाया* *
—03/23/2019 -









