संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की नई भर्ती में 50 प्रतिशत आरक्षण की मांग

Nov 11 2024

ग्वालियर। प्रदेश सरकार जनवरी माह में 1 लाख पदो पर नवीन भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इसमे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को 50 प्रतिशत संविदा आरक्षण का लाभ दिए जाने की मांग शुरू हो गई है। 
दरअसल जुलाई 2023 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा संविदा कर्मचारियों की महापंचायत बुलाकर घोषणा की गई थी, लेकिन उस घोषणा का आज तक अमल नहीं हुआ। अभी भी केवल 20 प्रतिशत संविदा आरक्षण का लाभ ही दिया जा रहा है। 
लिहाजा संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ग्वालियर के अध्यक्ष धर्मवीर शुक्ला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से मांग की है कि संविदा महापंचायत में हुई घोषणा के अनुसार संविदा कर्मचारियों को 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया जाए। इससे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी नियमित भर्तियों में समान अवसर मिल सके।